Jalpaiguri District: मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्जनों लोग बहे बाढ़ में, 8 लाशें बरामद, कई लापता, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क (शाश्वत अहीर): पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले (Jalpaiguri District of West Bengal) में दशहरे पर मूर्ति विसर्जन (Idol Immersion) के दौरान मल नदी (Mal River) में बाढ़ आने से कई श्रद्धालु बह गये। इस दौरान चार महिलाओं समेत आठ लोगों की लाशें बरामद की गयी। मौके पर कई लोग अभी भी लापता हैं और जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। घटना के सामने आये वीडियो में बड़ी तादाद में श्रद्धालु तेज धारा से बहते हुए दिखाई दे रहे हैं और कई पर खड़े कई लोग बेबस होकर चीख रहे हैं।

इस साल दुर्गा पूजा समारोह (Durga Puja Celebrations) की आखिरी रस्म के लिये सैकड़ों की तादाद में लोग नदी के किनारे जमा हुए थे। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा (District Magistrate Moumita Godara) ने कहा कि शहर प्रशासन ने मामूली रूप से घायल 13 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। NDRF और SDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है।





मामले पर राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बुलु चिक बारिक (Bulu Chik Barik) ने कहा कि मरने वालों की तादाद बढ़ने की संभावना है। बारिक ने कहा कि घटना के वक्त वो वहां मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “कई लोग बाढ़ में बह गये हैं। घटना के वक्त सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। कई लोग अब भी लापता हैं।”

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More