Chandrayaan-3 का मजाक उड़ाने को लेकर अभिनेता प्रकाश राज पर दर्ज हुआ मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क (स्तुति महाजन): अभिनेता प्रकाश राज (Actor Prakash Raj) पर कर्नाटक के बागलकोट जिले (Bagalkot District) के एक पुलिस स्टेशन में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) का मजाक उड़ाया। मामले को लेकर कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने कहा कि, “चंद्रयान-3 मिशन पर उनके सोशलन पोस्ट के लिये अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है। हिंदू संगठन के नेताओं ने बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन (Banhatti Police Station) में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।”

दिग्गज अभिनेता ने बीते रविवार (20 अगस्त 2023) को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शर्ट और लुंगी पहने एक आदमी का कैरिकेचर साझा किया, जिसमें वो चाय एक कप से दूसरे कप में डाल रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “चंद्रयान से अभी सामने आयी पहली तस्वीर”

इस पोस्ट के बाद से प्रकाश राज को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और लोग कह रहे हैं कि चंद्रयान-3 मिशन देश के गौरव से जुड़ा है। सोशल मीडिया एक्स पर आक्रोश का सामना कर रहे प्रकाश राज ने साफ किया कि उनकी पोस्ट सिर्फ मजाक के तौर पर थीं। इसी मुद्दे पर उन्होनें अपनी अगली पोस्ट में लिखा कि “नफरत सिर्फ नफरत देखती है…मैं हमारे केरल (Kerala) चायवाला का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के वक्त के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो चुटकुला आप पर है..बड़े हो जाओ”

दूसरी ओर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO- Indian Space Research Organization) के मुताबिक चंद्रयान-3, 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिये पूरी तरह से तैयार है। इसका लाइव ब्राडकास्ट 23 अगस्त 2023 को 17:27 से इसरो की वेबसाइट यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर उपलब्ध होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन (Russia and China) के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा, लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा। चंद्रयान-3 मिशन के शुरूआती तीन मकसद हैं – चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना; चंद्रमा पर रोवर के घूमने का डेमोस्ट्रेशन करना और यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग करना।

बता दे कि चंद्रयान-3 का विकास चरण जनवरी 2020 में शुरू हुआ और लॉन्च की योजना 2021 में बनायी गयी थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते इस मिशन के काम में में रूकावटें आयी जिससे कि देरी हुई। चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center) से जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल के जरिये लॉन्च किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More