Totke: दूर रहे इन कामों से, इनसे घर में आती है गरीबी और दरिद्रता

Totke: लोक प्रचलित मान्यताओं में कुछ बातों और क्रियाकलापों को वर्जित बताया गया है। इनसे दूर रहने पर गरीबी (Poverty) हमारे आसपास नहीं फटकती है। वैसे इन तथ्यों के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, लेकिन वास्तु, ज्योतिष (Jyotish) और स्थापित मान्यताओं में इन्हें काफी अहमियत दी जाती है। बात करें अगर वैज्ञानिक पक्ष की तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जिसके सीधा असर हमारे दिलोदिमाग पर होता है।

इन कामों को करने से घर में आती है गरीबी और दरिद्रता

चालीस दिन से ज्यादा बाल रखना।

दांत से नाखून काटना।

औरतों का खड़े खड़े बाल बांधना।

फटे हुए कपड़े पहनना।

सुबह सूरज निकलने तक सोते रहना।

पेड़ के नीचे पेशाब करना।

उल्टा सोना।

श्मशान भूमि में हसना।

रसोई घर के पास में पेशाब करना।

टूटी हुई कंघी से कंगा करना और घर मे टूटी फूटी चीज़ों का इस्तेमाल करना।

किसी से छल कपट और बल से पैसा कमाना।

घर में कूड़ा-कचरा रखना।

रिश्तेदारों से बदसुलूकी करना।

बांयें पैर से पैंट पहनना।

संध्या वेला मे सोना।

मेहमान आने पर नाराज होना।

आमदनी से ज्यादा खर्च करना।

दाँत से रोटी काट कर खाना।

पीने का पानी रात में खुला रखना।

आलस में रहना और मेहनत से दूर भागना ।

देवताओं का अपमान करना।

पवित्रता के बगैर धर्मग्रंथ (Scripture) पढ़ना।

शौच करते वक्त बातें करना।

हाथ धोये बगैर भोजन करना।

अपनी औलाद को कोसना।

संध्या वेला में दरवाजे पर बैठना।

लहसुन प्याज के छिलके जलाना।

साधू फकीर को अपमानित करना।

फूंक मार के दीपक बुझाना।

ईश्वर को धन्यवाद किये बगैर भोजन करना।

झूठी कसम खाना।

जूते चप्पल उल्टा देख कर उसको सीधा नहीं करना।

मकड़ी का जाला घर में रखना।

रात में झाडू लगाना।

अन्धेरे में भोजन करना।

घड़े में मुंह लगाकर पानी पीना।

धर्मग्रंथ न पढ़ना।

नदी, तालाब में शौच साफ करना और उसमें पेशाब करना।

गाय, बैल को लात मारना।

माँ-बाप का अपमान करना।

किसी की गरीबी और लाचारी का मजाक उड़ाना।

दाँत गंदे रखना और रोज स्नान न करना।

बिना स्नान किये और संध्या के समय भोजन करना।

पड़ोसियों का अपमान करना, गाली देना।

मध्यरात्रि में भोजन करना।

गंदे बिस्तर में सोना।

वासना और क्रोध से भरे रहना।

दूसरे को अपने से हीन समझना आदि।

इन सभी वज़हों से लोगों को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। अगर इन दोषों में से कोई आपमें या फिर आपके परिवार में है तो उसे तुरन्त दूर कर ले। अपना कार्य यानि रोजी रोटी के साधन मे मेहनत और लगन से सहयोग दे, यश और सम्पन्नता आप के साथ साथ चलेगी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More