Dussehra पर किये जाने वाले Top-10 अचूक शक्तिशाली टोटके और उनके लाभ

नई दिल्ली (यथार्थ गोस्वामी): दशहरा (Dussehra) त्यौहार अपने साथ बेहद शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोग लेकर आता है। इस दिन बनने वाली ग्रह-नक्षत्रों की दशा में यदि कुछ खास उपाय कर लिये जाये तो उसका सीधा और अमोघ लाभ जातकों को प्राप्ति होता है। इस दिन नव दुर्गाओं और दस महाविद्याओं की शक्तियां अत्यंत प्रबल होती है। उग्र शाक्त परम्परा के उपासक इस बात से भली-भांति वाक़िफ होते है। स्वयं रावण के कुल में इन दिनों में उनकी कुल देवी माँ निकुंभिला (Mother Goddess Nikumbhila) की आराधना का विशेष विधान था। जिससे उसके कुनबे को समृद्धि और शक्तियां मिलती थी। इस दिन का लाभ लाभ साधक/उपासक/भक्त और जातक सभी सामान रूप से उठा सकते है। इसी दिन सर्वकार्य सर्वसिद्धि वाला विजय मुहूर्त का संयोग बनता है। सनानत परम्परा में स्थापित ज्योतिषीय शास्त्रों भृगु संहिता(Bhrigu Samhita), रावण संहिता में इस दिन पर होने वाली क्रियायों का विवरण दिया गया है। आगामी दशहरा त्यौहार को देखते हुए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है। जिसके आपको सीधा और अचूक लाभ मिलेगा।

दशहरे पर किये जाने वाले Top-10 अचूक शक्तिशाली टोटके और उनके फायदे

  1. सफेद अकवन को धूप से बचाकर छाया में सूखा ले। सूखने के बाद उसे सफेद गाय के दूध में मिलाकर बारीक पीस ले। फिर इसका तिलक धारण करे। ऐसा करने से जातकों का सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। किसी भी समूह (सामाजिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक) में उसका दबदबा कायम होने लगता है।

2. अपामार्ग के बीज को बकरी के दूध (Goat milk) में मिलाकर उसे बारीकी से पीसकर कांसे के पात्र में रख ले। और रोजाना इस लेप को तिलक की तरह धारण करें। इससे व्यक्ति की आकर्षण शक्ति में ज़बरदस्त इज़ाफा होता है। लोग उसकी बातों और दावों पर काफी आसानी से भरोसा कर लेते है।

3. सफेद गाय के दूध में दुर्वा घास का हल्का दरदरा लेप तैयार करे। स्नान करने और पूजा पाठ के बाद इसे मस्तक पर धारण करें। आपका सभी कामों में सफलता हासिल होगी। ये उपाय खासतौर से तब करें जब आप कोई व्यापारिक समझौता या डील (Trade deal) फाइनल करने जा रहे हो।

4. दशहरे पर मीठी दही के साथ शमी की काष्ठ को अपराजिता मंत्रों से सिद्ध करें। उसके बाद अभिमंत्रित काष्ठ को घर में मंदिर या धन संग्रह के पास रख दे। इससे घर और व्यापार में सफलता और उन्नति सतत् होती रहेगी। साथ ही घर के सदस्यों पर देवी-देवताओं की असीम कृपा भी बनी रहेगी।

5. दशहरे वाले दिन किया गुप्त दान अत्यंत फलदायी होता है। वैसे जातकों को सभी प्रकार का दान गुप्त रूप से ही करना चाहिए। इस आप नई झाड़ू को मंदिर या किसी सिद्ध स्थान पर लाकर रख दें। ध्यान रहे कि आपको कोई देखा ना रहा हो। ये उपाय करने से धनसंबंधी दिक्कतें दूर हो जाती है।

6. रावण दहन से पहले घर के ईशान कोण पर कुमकुम, चंदन और लाल फूल से अष्टदल कमल की रंगोली बनाये। मां दुर्गा की सहायक योगिनी जया और विजया का आवाह्न करते हुए उनकी पूजा करें। शमी के पेड़ की पूजा करके वहां से थोड़ी मिट्टी लाकर घर में बने मंदिर, पूजा स्थल या तिजोरी में रख दे। इस उपाय से व्यापार लाभ और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

7. दशहरे वाले दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लें और उसका स्पर्श सभी परिवार वालों को कराये। सुनसान स्थान पर जाकर आप जहां इसे फेंकना चाहे उसकी विपरीत दिशा में खड़े हो जाये। और अपने इष्टदेव का मानस ध्यान करते हुए इस फेंक दे। इस उपाय से घर की सभी नकारात्मक और तामसिक ऊर्जा (Negative and vindictive energy) का नाश हो जायेगा।

8. रावण दहन के बाद शेष बची हुई लकड़ियों को घर में लाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दे। इससे घर में नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही घर पर कोई भी तंत्र-मंत्र और ऊपरी हवा हावी नहीं हो पाती है।

9. नौकरी और कारोबार में कामयाबी पाने के लिए आप दशहरे के दिन पूजन करने के बाद 10 किस्म के फल गरीबों में वितरित करे साथ ही 108 बार ओम विजयायौ नम: मंत्र का जप करें। इससे आपको मनोकामना पूरी हो जाएगी।

10. अगर आपका निवेश बार-बार खराब हो रहा है, आपकी ज़्यादातर कारोबारी डील आखिरी समय पर आकर फाइनल नहीं हो पा रही है या फिर किसी व्यापारिक सौदों में मनमाफ़िक लाभ हासिल नहीं हो पा रहा है तो दशहरे से आने वाले 43 दिनों तक किसी कुत्ते को हर रोज बेसन के लड्डू खिलाएं। ऐसा करने से ये परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगी। कोशिश करें दशहरे वाले दिन प्रात: नीलकंठ पक्षी को दर्शन हो जाये।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More