Sikkim: सिंगटम में ज़मीन खिसकने से गंगटोक में लगा भारी ट्रैफिक जाम

न्यूज डेस्क (समरजीत अधिकारी): सिक्किम (Sikkim) के गंगटोक के सिंगतम कस्बे (Singtam Towns of Gangtok) में आज (6 अगस्त 2022) ज़मीन खिसकने से जिले में यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD- India Meteorological Department) ने बीते शुक्रवार (5 अगस्त 2022) को सिक्किम में उप-हिमालयी इलाके में भारी बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बीते शुक्रवार को ट्वीट के जरिये जानकारी दी थी कि, “05 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में अलग-अलग जगहों भारी बौछारों और गरज/बिजली के साथ काफी बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है।”

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More