Report of Centre for Economics & Business Research: भारत पांच हजार अरब डालर की GDP 2026 में हासिल कर लेगा ?



भारत साल 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और साल 2034 में जापान से आगे निकलते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एक रिपोर्ट के हवाले से बात सामने आयी है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत 2026 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि, सरकार ने देश को साल 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

रिपोर्ट सेंटर फ़ॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस द्वारा जारी की गयी है। वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020′ शीर्षक से छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने साल 2019 में दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए फ़्रांस और ब्रिटेन को टक्कर देते हुए उन्हें नीचले पायदान पर किया। उम्मीद जतायी जा रही है कि साल 2026 में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था के रूप में कायम हो जायेगा। अगर अर्थव्यवस्था की यहीं रफ़्तार रही तो जापान को पछाडते हुए 2034 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आने वाले 15 सालों में जापान, जर्मनी और भारत के बीच तीसरे पायदान पर कायम होने के लिए होड़ बनी रहेगी। 

सेंटर फ़ॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस के वरिष्ठ अर्थशास्त्री पाबलो शाह के अनुसार भारत और इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशों की तेजी से बढ़ती विकास दर के बावजूद अमेरिका और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर ना के बराबर असर हुआ है। ये बिन्दु हम लोगों का ध्यान काफी समय से अपनी ओर खींच रहा है। गौरतलब है कि हाल के वैश्विक हालातों को देखते हुए भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में शुमार था। लेकिन इस साल सितम्बर महीने की तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गयी। इस दौरान विकास दर 4.5 फीसदी रही, जो कि पिछले 6 सालों का न्यूनतम स्तर है। कहीं ना कहीं इसके लिए इन्वेस्टमेंट और कन्ज्यूमर बिहेवियर भी सीधे तौर पर जिम्मेदार है। 

ये तथ्य भी काफी दिलचस्प है कि, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगाराजन के मुताबिक, मौजूदा विकास दर के मद्देनज़र भारत 2024-25 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ऐसा किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं है। सी. रंगाराजन का ये दावा वित्तमंत्री और केन्द्र सरकार के दावों से ठीक उल्ट है। 

पीएम मोदी ने दावा किया था कि, साल 2024 में भारत 5000 हज़ार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा। पीएम के इसी दावे पर सवालिया निशान लगाते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि- भारत पांच हजार अरब डालर की जीडीपी 2026 में हासिल कर लेगा ?- सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले दो साल बाद।
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More