Ramadan 2023: 23 और 24 मार्च को ये रहेगा इफ्तार और सहरी का वक्त

न्यूज डेस्क (आबिद जैदी): Ramadan 2023: देश में रमजान का पवित्र महीना 24 मार्च से शुरू होगा। मुस्लिम कैलेंडर (Muslim Calendar) के मुताबिक रमजान शाबान के महीने में मनाया जाता है। दुनिया भर के मुसलमान (Muslim) इस दौरान 30 दिनों तक उपवास (रोजा) करते हैं, दिन में सिर्फ दो बार खाते-पीते हैं। रोजा रखने वालों के लिये रोजाना सिर्फ दो बार खाने की मंजूरी है। सूर्योदय से पहले लोग दिन का पहला खाना करते हैं। इसे सहरी (Sehri) कहा जाता है। जबकि दिन का आखिरी खाना जो कि रोजा खोलने के लिये होता है, सूर्य के अस्त होने के बाद खाया जाता है। इस खाने का नाम है इफ्तार (Iftar)।

23 और 24 मार्च को सहरी और इफ्तार का वक्त

23 मार्च सहरी: 05:03 AM, इफ्तार: 06:35 PM

24 मार्च सहरी: 05:01 AM, इफ्तार: 06:35 PM

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौवें महीने (Shaaban) में मनाया जाता है। इस दौरान सभी मुसलमान 30 दिनों का रोजा रखते हैं, जिसके आखिरी 24 अप्रैल को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) यानि कि मिठी ईद मनाई जायेगी। चांद दिखने के आधार पर रमजान शुरू होने और ईद की तारीखें अलग अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More