Pornography Case: अब शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना, कहा येड़ा बनकर पेड़ा खा रही है शिल्पा

न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): Pornography Case: मॉडल-अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने गुरुवार को बॉलीवुड दिवा शिल्पा शेट्टी (Bollywood Diva Shilpa Shetty) के मुंबई पुलिस को दिये बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी वीडियों बनाने में लगे हुए हैष

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के संपत्ति प्रकोष्ठ द्वारा व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट (Pornography Content) बनाने के संबंध के मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट (Esplanade Court) के सामने 1500 पन्नों के पूरक आरोप पत्र (Supplementary Charge Sheet) पेश किया गया। जिसमें राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा 43 लोगों को बतौर गवाह नामजद किया गया था।

जिसके बाद शिल्पा शेट्टी के सामने कुछ भी ना जानने वाला बयान दिया। इसी मुद्दे को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को दीदी कहा और दावा किया कि शिल्पा शेट्टी उस पैसे से भरपूर मज़ा लूट रही थी, जो कि राज कुंद्रा ने पोर्नग्राफी बनाकर कमाये थे। अब वो इस मामले में अंज़ान बनने का नाटक कर रही है।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीदी कह रही हैं कि उन्हें अपने पति की नापाक हरकतों की जानकारी नहीं थी। दीदी ये भी कह रही हैं कि उन्हें उनके पति की चल-अचल संपत्ति (Movable Property) के बारे में पता नहीं है। इस बात में कितनी सच्चाई है आप लोग खुद समझ सकते हैं।" शर्लिन ने आगे कहा कि, "ठीक है, इसे क्या कहते हैं? एक आम आदमी होने का नाटक करना और उन सभी फायदों का आनंद लेना जो ढोंग के कारण लोगों को मिल सकते हैं। इसे कहते है येड़ा बनाकर पेड़ा खाना"

इस बीच मुंबई अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ (Property Cell of Mumbai Crime Branch) ने बुधवार (15 सितंबर 2021) को व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ एस्प्लेनेड कोर्ट के सामने 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया। चार्जशीट में 43 गवाहों के बयानों के अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल हैं। कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में (Porn Movies) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More