Lucknow: केजीएमयू के डॉक्टरों ने किया Sex चेंज ऑप्रेशन, मरीज बना लड़की से लड़का

न्यूज डेस्क (यामिनी गजपति): लखनऊ (Lucknow) के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU- King George’s Medical University) के डॉक्टरों ने हाल ही में कामयाब सेक्स-चेंज सर्जरी को अंजाम दिया, जहां एक 15 वर्षीय ‘लड़की’ ‘लड़का’ बन गयी। सर्जरी के बाद लिंग परिवर्तन किये शख़्स ने नया लुक पाने के लिये अपने बाल कटवा लिये।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट (Urology Department) के सीनियर टीचर प्रोफेसर विश्वजीत सिंह (Professor Vishwajeet Singh) ने मीडिया को बताया कि लड़की खासा परेशान थी क्योंकि उसके माता-पिता उसकी जेंडर आइडेंटिटी (Gender Identity) को अच्छे से समझ नहीं पा रहे थे। मरीज को लालन-पालन लड़की के तौर पर किया गया था, क्योंकि एक लड़की की तरह दिखती थी, लेकिन वो असल में लड़का थी। उन्होंने कहा कि क्रोमोसोम (Chromosome) और अंदरूनी अंग एक लड़के के थे। मनोवैज्ञानिक रूप से वो एक लड़के की तरह व्यवहार कर रहा था।

मरीज करीब दो महीने पहले अस्पताल आया था, जहां उसे मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही उसका आनुवंशिक मूल्यांकन भी किया गया था। इन दोनों टेस्टिंग के बाद डॉक्टरों ने लिंग-परिवर्तन सर्जरी (Sex Change Surgery) कराने का फैसला किया। दोनों टेस्ट के साफ हद तक साफ हो गया कि वो लड़की नहीं बल्कि लड़का है। 15 साल के लड़के ने अपने माता-पिता से उसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिये कहा था। उसने अपने माता-पिता से कहा था, “मैं एक लड़का हूं और एक ही तरह रहना चाहता हूं।”

डॉक्टरों ने दो सर्जरी के बाद उसके जननांगों को फिर से लगाया। इसके बाद वो बाल कटवाने गया। मामले को लेकर अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि, “हमने सर्जरी करने से पहले मेडिकल और कानूनी तौर पर सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया।”

बता दे कि अब मरीज को मूत्र मार्ग के लिये एक और मेडिकल प्रक्रिया से गुजारा जायेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More