Human Heart: क्या आप जानते है इंसानी दिल के बारे में ये दिलचस्प बातें

न्यूज डेस्क (यामिनी गजपति): इंसानी दिल (Human Heart) न सिर्फ भावनाओं और प्रेम से जुड़ा है, बल्कि ये शरीर का सबसे अहम हिस्सा है, जिसके चारों ओर बाकी के अंग काम करते हैं। हृदय आपके पूरे शरीर में खून पंप करता है, हृदय गति को नियंत्रित करता है और ब्लड़ प्रेशर को बैलेंस बनाये रखता है। हृदय के सभी अंग ब्लड़ सर्कुलेशन (Blood Circulation) को बनाये रखने और अन्य अंगों को पोषक तत्व भेजने के लिये ये शरीर की अन्य प्रणालियों से मिलकर काम करता हैं।

जब दिल धड़कना बंद कर देता है तो व्यक्ति को मेडिकली डेड डिक्लेयर (Medically Dead Declared) कर दिया जाता है, जबकि अगर दिमाग काम करना बंद कर देता है तो इंसन जिंदा रहता है लेकिन कोमा (Coma) में चला जाता है। कवियों, लेखकों और गीत-नाटककारों ने दिल को हमेशा रूमानी तौर पर पेश किया है। अब जब हम जानते हैं कि ये अंग कितना अहम है तो ऐसे में हम आपको दिल के बारे में कुछ अविश्वसनीय तथ्य बताने जा रहे है, जो कि मुमकिन तौर पर आप नहीं जानते होगें।

इंसानी दिल के बारे में 10 रोचक तथ्य

1. इंसानी दिल रोजाना 100,000 से ज़्यादा बार धड़कता है। ये प्रति मिनट लगभग 1.5 गैलन रक्त पंप करता है। एक दिन के दौरान ये 2,000 गैलन से ज़्यादा हो जाता है।

2. इंसानी शरीर में 60,000 मील रक्त वाहिकायें (Blood Vessels) होती हैं। यानि कि इसे अगर सीधे सीधे खोल जाये तो इसकी लंबाई दुनिया का दो बार चक्कर लगाने के बराबर होगी।

3. एक महिला की औसत दिल की धड़कन पुरुष के दिल की धड़कन की मुकाबले लगभग 8 बीट प्रति मिनट तेज होती है।

4. एक वयस्क हृदय (Adult Heart) लगभग 2 हाथों के आकार का होता है, जो आपस में जुड़े हुए से होते हैं। एक बच्चे का दिल लगभग एक मुट्ठी के आकार के बराबर होता है।

5. कॉर्निया (Cornea) के अलावा मानव शरीर की हर कोशिका (Cell) को हृदय से रक्त (Blood) मिलता है।

6. इंसानी दिल का दाहिना हिस्सा आपके फेफड़ों (Lungs) में रक्त पंप करता है। दिल का बायां हिस्सा शरीर के जरिये खून को वापस पंप करता है।

7. सेक्स (Sex) दिल के लिये बेहतरीन एक्सरसाइज है। कुछ अनुमानों के मुताबिक एक बार सेक्स करने से 200 कैलोरी तक बर्न होती है, जो कि 15 मिनट तक तेज दौड़ने के बराबर मानी जाती है।

8. जीवन भर में हृदय ऊर्जा पैदा करता है, ये ऊर्जा ट्रक या स्कूल बस को चाँद और वापस लाने और ले जाने के लिये काफी है।

9. बड़े पैमाने पर माना जाता है कि दिल फेफड़ों के बीच छाती के बीचोंबीच होता है न कि बाईं ओर।

10. घरों में बिजली के तारों की तरह दिल की अपनी एक विद्युत प्रणाली होती है। ये विद्युत प्रणाली दिल की धड़कन बनाने वाले संकेतों को पैदा करती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More