COVID-19: भारत में 1,68,912 मामलों सामने आने के बाद रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्राजील से निकला आगे

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड बनाते हुए COVID-19 के 1,68,912 नए मामले सामने आये है । इसके साथ, भारत, कोरोनोवायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला विश्व में दूसरा देश बन गया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल आंकड़े 13.53 मिलियन तक पहुंच गये है, जो ब्राजील के 13.45 मिलियन मामलों को भी पार कर गये। वैश्विक स्तर पर 31.2 मिलियन मामलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे ऊपर है।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण देश में 904 मौतें भी दर्ज की गईं जिसके बाद भारत में COVID-19 से मौत की कुल संख्या 1,70,179 हो गई।

भारत में COVID की वर्तमान स्थिति क्या है?

रविवार को पांच राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल से भारत के कुल सक्रिय COVID-19 मामलों के 70.82 प्रतिशत मामले सामने आये है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहाँ से कुल सक्रमित मामलों से 48.57 प्रतिशत मामले देखे गये।

इसके अलावा, दस राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने दैनिक नए COVID-19 मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की है।

इस बीच, दिल्ली में रविवार को 10,774 ताजे संक्रमण के मामले सामने आये है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में महामारी की मौजूदा लहर “बहुत खतरनाक” है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More