Moscow यात्रा के बाद वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात करेगें शी जिनपिंग

एजेंसियां/न्यूज डेस्क (विश्वरूप प्रियदर्शी): वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बात कर सकते है। ये कॉल अगले हफ्ते मॉस्को (Mosco) में उनका दौर खत्म करने के बाद हो सकती है, जहां शी जिनपिंग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से मुलाकात करेंगे। हालांकि क्रेमलिन ने अभी तक शी की मॉस्को यात्रा की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

क्रेमलिन (Kremlin) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने मास्को में मीडिया से कहा कि, “एक नियम के तौर पर आधिकारिक विदेश यात्राओं की घोषणा पार्टियों के आपसी समझौते से कोर्डिनेट होती है। जब ऐसी तैयारी होगी, हम आपको जरूर बतायेगें।”

अगर शी अगले सप्ताह रूस का दौरा करते हैं तो ये अपेक्षा से काफी पहले होगा। इससे पहले यात्रा के अप्रैल आखिर या मई के आसपास होने की संभावना जतायी जा रही थी। पुतिन ने बीते महीने शी की यात्रा के बारे में बात की थी, लेकिन इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं दी गयी थी।

बता दे कि चीन मॉस्को और कीव (Moscow and Kyiv) के बीच शांति की मध्यस्थता की पेशकश करता रहा है लेकिन उसके इरादों को पश्चिम लगातार शक भरी निगाहों से देखता रहा है। ये कवायद चीन के 12 सूत्री विदेश मंत्रालय के दस्तावेज के तौर पर सामने आया है, जो कि तथाकथित “शांति योजना” के साथ आया था।

गौरतलब है कि शी ने आखिरी बार सितंबर 2022 में मध्य एशिया में एक शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन से मुलाकात की थी।

इस बीच ज़ेलेंस्की ने बीते सोमवार (13 मार्च 2023) रात के अपने संबोधन में दावा किया कि यूक्रेन का भविष्य देश के पूर्व में अहम बिंदुओं पर लड़ाई के नतीज़ों पर निर्भर करता है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि, “ये पूर्व में बेहद मुश्किल है, साथ ही बहुत दर्दनाक भी। हमें दुश्मन की सैन्य शक्ति को तबाह करना है। और हम इसे तहस-नहस कर देंगे। बिलोहोरिवका, मरिंका, अवदीवका, बखमूत, वुहलेदार और काम्यंका जैसी कई जगहों पर हमारे आने वाले कल को तय करने के लिये जंग चल रही है।”

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More