Shinzo Abe: शिंजो आबे को किसने और क्यों मारी गोली, जाने उनके बारे में

एजेंसियां/न्यूज डेस्क (शौर्य यादव): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) को कथित तौर पर पश्चिमी जापान के नारा शहर (Nara city in western Japan) में गोली मार दी गयी। खून से लथपथ आबे को शहर में भाषण देते समय गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उसके गिरने से पहले गोली चलने की आवाज सुनायी दी।

शिंजो आबे को किसने गोली मारी?

ये साफ नहीं है कि शिंजो आबे को किसने गोली मारी। लेकिन पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया। ये साफ नहीं है कि रिपोर्ट किये गये अपराध का कारण क्या है। एनएचके (NHK) ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों को दो गोलियों की आवाज सुनायी दी। उन्होंने देखा कि आबे को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि शिंजो आबे के शरीर में जीवन को कोई लक्षण नहीं है।

अब जाने शिंजो आबे के बारे में

1954 में पैदा हुए शिंजो आबे साल 2006 से 2007 और 2012 से 2020 तक जापान (Japan) के प्रधान मंत्री थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनके बीच की बेहतरीन समीकरण देखे गये। पीएम मोदी ने कई मौकों पर उन्हें अपना दोस्त बताया। शिंजो आबे दो बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) के अध्यक्ष भी रहे।

शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री के पद पर बने रहे। उन्होंने अपने शानदार करियर में मुख्य कैबिनेट सचिव (Chief Cabinet Secretary) और विपक्ष के नेता के महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में आबे का करियर 1993 में शुरू हुआ, जब वो प्रतिनिधि सभा (The House of Representatives) के लिये चुने गये।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More