#WalkWithAK: अरविंद केजरीवाल के रोड-शो में जुटी भारी भीड़

दिल्ली चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज अरविंद केजरीवाल ने अपना नामाकंन पत्र भरा। जिसे लेकर आप कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नामाकंन से पहले अरविंद केजरीवाल का एक वीडियों ट्विटर पर ट्रैंड करता दिखा जिसमें वो अपनी माँ से आशीर्वाद लेकर घर से निकलते दिखायी दिये।

भारी उत्साह के बीच केजरीवाल का रोड़ शो निकला। कार्यकर्ताओं ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए फ्लैश मॉब का भी आयोजन किया। इसीलिए कई आप समर्थक सड़कों पर नाचते भी दिखे। रोड़-शो दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित बाल्मीकि मंदिर से कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर के बीच निकाला गया। भारी भीड़ के बीच दिल्ली पुलिस के जवान मुस्तैद नज़र आये। सभी समर्थकों के हाथों में झाडू और चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक दिखी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से नामाकंन भरने के लिए निकले आप प्रत्याशियों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया खासा छाये रहे। इस बीच कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर दिखा। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में भाजपा कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रहे है। केजरीवाल के नाम सामने अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने सीएम पद के दावेदार के नाम खुलासा नहीं किया है।

गौरतलब है कि, भाजपा के पास दिल्ली में जनता के बीच जाने के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के अलावा कुछ नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस शीला दीक्षित के कामों को भुनाने के लिए तैयार दिख रही है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खाते में कई उपलब्धियां दिखाई दे रही है, जिसे वे जनता के बीच लेकर उतरे है।

रोड़-शो के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश, आप की जीत को आश्वास्त साबित करता है। जिस तरीके सोशल मीडिया और ग्राउण्ड़ कैंपेनिंग के तरीके आप इस्तेमाल कर रही है, फिलहाल तो वो अचूक दिख रहे है।

https://twitter.com/DevenderYadav_/status/1219176123617013761
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More