UP Election 2022: ब्राह्मण वोटरों पर योगी आदित्यनाथ की नज़र, कहा सत्ता में लौटे तो बनायेगें पुरोहित वेलफेयर बोर्ड

न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बीते सोमवार (21 फरवरी 2022) को वादा किया कि अगर भाजपा (BJP) फिर से सत्ता में आती है तो पुरोहितों, साधुओं के कल्याण और संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिये विशेष छात्रवृत्ति के लिये उत्तर प्रदेश में पुरोहित कल्याण बोर्ड (Purohit Kalyan Board) शुरू किया जायेगा। रायबरेली (Rae Bareli) में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “हमने ‘पुरोहित कल्याण बोर्ड’ का गठन करने का फैसला किया। सभी संस्कृत छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी।”

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस (Congress) को ऐक्सीडेंटल हिंदू बताते हुए कहा कि- वो (राहुल गांधी/प्रियंका वाड्रा गांधी) हिंदू संस्कृति के बारे में कुछ भी नहीं जानते होंगे। वो कहते हैं कि वो ऐक्सीडेंटल हिंदू (Accidental Hindu) हैं, हमें हिंदू होने पर गर्व होना चाहिए।” विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर विश्वास जताते हुए उन्होनें कहा कि “रायबरेली में विशाल चुनावी सभा भाजपा की जीत का ऐलान है और ये ‘कट्टर वंश’ की ऐतिहासिक हार होगी।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) की सभी 403 सीटों के चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 10 मार्च 2022 को वोटों की गिनती की जायेगी और नतीज़ों का ऐलान किया जायेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More