UP Bypolls: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने दी सपा को आजमगढ़ में पटखनी, पढ़े उनके बारे में

न्यूज डेस्क (समरजीत अधिकारी): सपा नेता अखिलेश यादव का गढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 13 साल बाद समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव (UP Bypolls) में बीते रविवार (26 जून 2022) बीजेपी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal YadavNirhua‘) ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ 8,679 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

भोजपुरी अभिनेता से नेता बने ‘निरहुआ’ 2019 के आम चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से हार गये। दो साल बाद वो अपने गढ़ आजमगढ़ (Azamgarh) में समाजवादी पार्टी को हराने में कामयाब रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव जीतकर आजमगढ़ लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया। निरहुआ को 3,12,768 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव 3,04089 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इस तरह आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के उम्मीदवार शाह आलम (Shah Alam) को 2,66,106 वोट मिले।

अब जाने आखिर कौन है दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’?

निरहुआ के नाम से मशहूर दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश और बिहार (Uttar Pradesh and Bihar) में काफी लोकप्रिय हैं। 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर में जन्में निरहुआ अपने भोजपुरी म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ (Bhojpuri Music Album ‘Nirhua Satal Rahe’) से सुर्खियों में आये थे। फिल्म में अभिनय करने का मौका साल 2006 में आया लेकिन कामयाबी 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ से मिली।

समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित किया था। निरहुआ को एक पत्र और पुरस्कार राशि के रूप में 11 लाख रुपये मिले। साथ ही 50 हजार रुपये की आजीवन पेंशन की भी मंजूरी दी गयी।

बता दे कि साहित्य, समाज सेवा, पत्रकारिता, हस्तशिल्प, चिकित्सा, संस्कृति, शिक्षण, संगीत, फिल्म, विज्ञान, नाटक, खेल और उद्योग आदि के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये उत्तर प्रदेश में ‘यश भारती’ पुरस्कार दिये जाते है। भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार योगी आदित्यनाथ ने अब इस अवॉर्ड पर रोक लगा दी है।

भोजपुरी सुपरस्टार से अब राजनीति में अपना नाम बनाने वाले दिनेश लाल को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) को दिये अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति के साथ-साथ अपने पास मौजूद वाहनों की जानकारी भी दी थी।

हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की लिस्ट में केवल एक बाइक बजाज पल्सर शामिल है, हालांकि ये पुष्टि नहीं की गयी है कि ये पल्सर का कौन सा मॉडल है। कुल मिलाकर इस हलफनामे के मुताबिक दिनेश यादव के पास करीब 52.50 लाख रुपये के वाहन हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More