Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम से उम्मीदें बरकरार, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क (नरसिम्हन नायर): Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी पूल मैच में दक्षिण अफ्रीका 4-3 से धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पांच ग्रुप स्टेज मैचों में भारत को दो जीतों के साथ और तीन हारों का सामना करना पड़ा। अब टीम की किस्मत का फैसला ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ आयरलैंड के खेल पर निर्भर करेगा।

रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त हासिल की। पहले क्वार्टर आखिरी पलों में वंदना कटारिया ने स्कोरिंग शीट पर अपना दर्ज करवाया। इसी मैच में टैरिन ग्लास्बी (Tarin Glasbi) ने एक गोल करके मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। पहले क्वार्टर के आखिरी तक स्कोरलाइन 1-1 तक आ गयी।

दूसरी क्वार्टर में एक बार फिर कटरिया ने भारत के लिये गोल किया और टीम को 2-1 की बढ़त मिली। हालांकि पहली तिमाही की तरह ही दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी तिमाही के अंतिम क्षणों में बराबरी का स्कोर हासिल करने के लिये पुरजोर कोशिश की इसी जद्दोजहद के तहत एरिन हंटर (Erin hunter) ने गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर में नेहा ने गोल करके भारत को अहम बढ़त दिलवा दी।

भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर बराबरी का स्कोर हासिल में कामयाब रही क्योंकि ग्लास्बी ने मैच दूसरा गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमों की स्कोरलाइन (Scoreline) 3-3 की बराबरी पर थी। इस मौके पर कटारिया ने फिर से उम्दा खेल का प्रदर्शन किया चौथे क्वार्टर मैच में उनकी स्टिक से तीसरा गोल निकला जिससे भारत को 4-3 की लीड मिल गयी इसके साथ मुकाबले में 11 मिनट का खेल बाकी था।

आखिर में भारत दक्षिण अफ्रीकी टीम को उलझा पाने में कामयाब रही। पूरे मैच के दौरान कटारिया की हैट्रिक ने दर्शकों का मन चुरा लिया। टीम इंडिया ने ये मैच 4-3 से जीत लिया।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More