Mizoram Assam Dispute: असम के मुख्यमंत्री और कई आला अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

न्यूज डेस्क (दिगान्त बरूआ): मिजोरम पुलिस (Mizoram Police) ने असम (Assam) के चार प्रशासनिक अधिकारियों, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया है। इस मुद्दे पर मिजोरम पुलिस ने कहा कि न्यायिक परिवाद (Judicial Complaint) वेयरेंग टाउन के बाहरी इलाके में मिजोरम के कोलासिब जिले में हुई हिंसा मामले को दायर करवाया गया है। इस घटना में असम पुलिस के छह ज़वानों ने दमतोड़ दिया था।

मिजोरम इंस्पेक्टर जनरल (मुख्यालय) जॉन नीहलाइया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि असम मुख्यमंत्री और अधिकारियों को विभिन्न आरोपों के तहत नामजद किया गया है, जिसमें हत्या और आपराधिक षड्यंत्र (Murder And Criminal Conspiracy) का प्रयास से जुड़ी धारायें शामिल है। दोनों राज्य के बीच दशकों से सीमा विवाद चल रहा हौ। विवादित इलाका अंतर-राज्य सीमा पर 1 9 8 वर्ग के मील में फैला हुआ है। इसी सीमा को लेकर कोलासिब जिले के आयरेंगटे के ढलपुर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

मिजोरम ने कहा है कि असम द्वारा दावा की जा रही ज़मीन पर मिजोरम के लोग लंबे समय से खेतीबाड़ी कर रहे है। विवादित इलाके पर काफी वक़्त से मिजोरम के स्थायी निवासी कृषि संबंधी कार्य कर रहे है। वेयरेंगेटी पुलिस स्टेशन (Vaerengeti Police Station) में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सीएम हिमंता शर्मा के निर्देशों के तहत असम पुलिस की ज़वानों ने मिजोरम पुलिस से शांति वार्ता करने के प्रयासों का खाऱिज कर दिया।

चार पुलिस अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक (IGP) अनुराग अग्रवाल, कछार के उप महानिरीक्षक (DIG) देवज्योति मुखर्जी, कछार के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत निंबालकर और ढोलई पुलिस स्टेशन के प्रभारी साहब उद्दीन समेत दो प्रशासनिक अधिकारियों को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More