Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में ये रहेगा घटस्थापना और पूजा का शुभ मूहूर्त

न्यूज डेस्क (यर्थाथ गोस्वामी): Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित 9 दिनों का त्योहार है। नवरात्रि श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह के साथ मनाई जाती है। एक साल में ये त्यौहार दो बार मनाया जाता है, वसंत नवरात्रि या चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने (मार्च-अप्रैल) में जबकि शरद नवरात्रि (Sharad Navratri) अश्विन महीने (सितंबर-अक्टूबर) में मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान शरद नवरात्रि की तरह देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। उपासक इस दौरान उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा (Goddess Durga) के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। नवरात्रि उत्सव का समापन राम नवमी (Ram Navami) के साथ होता है। जिसे भगवान राम (Lord Ram) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे हम आपको बताएंगे नवरात्रि में प्रतिदिन पूजने जाने वाली मां दुर्गा के नौ अवतारों के बारे में।

पहला दिन: प्रतिपदा – 22 मार्च 2023- मां शैलपुत्री पूजा

दूसरा दिन: द्वितीया – 23 मार्च 2023 – मां ब्रह्मचारिणी पूजा

तीसरा दिन: तृतीया – 24 मार्च 2023 – मां चंद्रघंटा पूजा

चौथा दिन: चतुर्थी – 25 मार्च 2023- मां कुष्मांडा पूजा

पांचवा दिन: पंचमी – 26 मार्च 2023-मां स्कंदमाता पूजा

छठा दिन: षष्ठी – 27 मार्च 2023- मां कात्यायनी पूजा

सातवां दिन: सप्तमी – 28 मार्च 2023- माँ कालरात्रि पूजा

आठवां दिन: अष्टमी- 29 मार्च 2023- मां महागौरी पूजा

नौवां दिन: राम नवमी- 30 मार्च 2023 – मां सिद्धिदात्री पूजा

चैत्र नवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त

घटस्थापना मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 21 मार्च 2023 को रात्रि 10:52 बजे तक

मीन लग्न प्रारम्भ – 22 मार्च 2023 को प्रातः 6:23 बजे मीन

लग्न समाप्त – 22 मार्च 2023 को सुबह 7:32 बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च 2023 को रात 8:20 बजे

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More