Totke: भाग्य बदलेगी बांसुरी, एक बार जरूर आजमाकर देखें ये टोटके

Totke: बांसुरी भगवान कृष्ण (Lord Krishna) की प्रिय होने के कारण बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु में भी बांसुरी का खास स्थान माना जाता है। अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी अलग-अलग फल देने वाली मानी जाती है। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिये हर किसी को अपनी इच्छा के अनुसार बांसुरी रखनी चाहिये।

जाने बांसुरी रखने के टोटके

  • अपने बिस्तर के पास या तकिये के नीचे लाल रंग की बांसुरी रखने से मनचाहे साथी से विवाह के योग बनने लगते हैं।

  • जिन लोगो की मनचाही नौकरी पाने की इच्छा हो उन्हें अपने कमरे में मेन गेट के पास पीली बांसुरी रखनी चाहिये।

  • व्यापार में वृद्घि और धन लाभ (Growth in business and profit) पाने के लिये दुकान के गल्ले या घर की तिजोरी मे चांदी की बांसुरी रखना शुभ माना जाता है।

  • घर के मन्दिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखने से घर परिवार के अटके जरुरी काम पूरे होने की संभावनायें बनने लगती हैं।

  • सन्तान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़ों को अपने बेडरूम में हरे रंग की बांसुरी रखना चाहिये। उसे इस तरह रखे की सभी को दिखाई नहीं दे।

  • नया व्यापार (New Business) शुरू करने की इच्छा रखने वालों को अपने कपड़ों की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखना चाहिये।

  • परीक्षा मे सफलता पाने के लिये विद्यार्थी के कमरे में सफेद बांसुरी रखना सबसे अच्छा होता हैं।

  • लम्बे समय से चल रही बीमारी को खत्म करने या बिमारियों से बचे रहने के लिये किचन मे गोल्डन बांसुरी रखना अच्छा होता हैं।

  • घर परिवार में चल रहे क्लेश या सदस्यों के बीच मतभेद खत्म करने के लिये एक ही रंग की दो बांसुरियां घर के हॉल में रखना शुभ होता हैं।

  • परिवार या व्यापार को नेगेटिविटी से बचाये रखने के लिये काले रंग से सजी बांसुरी घर या दुकान की छत पर टाँग देना चाहिये।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More