Solar Eclipse: दिवाली के ठीक अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जाने सूतक काल और ग्रहण लगने का समय  

न्यूज डेस्क (यर्थाथ गोस्वामी): दिवाली 2022 के ठीक एक दिन बाद 25 अक्टूबर को भारत के कई हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम को शुरू होगा विशेषज्ञों के मुताबिक देश भर के ज्यादातर शहरों से दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तरी भाग, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तर हिंद महासागर (North Atlantic Ocean and North Indian Ocean) समेत के इन सभी इलाकों में 25 अक्टूबर को दिखाई देगा। सलाह दी जाती है कि इस सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से ना देखा जाये।

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी और चंडीगढ़ (Ooty and Chandigarh) समेत देश के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई देगा। उज्जैन, वाराणसी और मथुरा (Varanasi and Mathura) के कुछ हिस्सों में भी ये साफ नज़र आयेगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक भारत में सूर्य ग्रहण सूर्यास्त से पहले दोपहर में शुरू होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण की समाप्ति भारत से दिखायी नहीं देगी।

सूर्य ग्रहण सूतक समय

25 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण वर्ष 2022 में दिखाई देने वाला आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण सूतक (Sutak) का समय सुबह 03:16 बजे शुरू होगा और शाम 05:42 बजे समाप्त होगा। ये आमतौर पर सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है। हिंदू मान्यताओं और परंपराओं में सूर्य ग्रहण सूतक का समय सूर्य ग्रहण से पहले अशुभ माना जाता है।

देशभर के अहम शहरों में सूर्यग्रहण शुरू होने का समय

दिल्ली – 4.29 बजे सांय

मुंबई – 4.49 बजे सांय

बैंगलोर – शाम 5.12 बजे सांय

कोलकाता – शाम 4.52 बजे सांय

चेन्नई – 5.14 बजे सांय

भोपाल – शाम 4.42 बजे सांय

हैदराबाद – शाम 4.59 बजे सांय

कन्याकुमारी – शाम 5.32 बजे सांय

गुजरात के द्वारका (Dwarka of Gujarat) में सूर्य ग्रहण की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगा जो कि सबसे लंबी अवधि का दिखाई दिये जाने वाला सूर्य ग्रहण होगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More