Shruti Haasan ने कमल हसन और सारिका के तलाक पर, कहीं ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क (स्तुति महाजन): हाल ही में श्रुति हसन (Shruti Haasan) ने अपने पैरेंट्स कमल हसन और सारिका के अलग के बारे में खुलकर बयान दिया। कमल और सारिका साल 1988 में शादी के बंधन में बंध थे। शादी से पहले ही सारिका ने श्रुति को जन्म दिया था। साल 1991 में दोनों ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का दुनिया में स्वागत किया। हालांकि शादी के लगभग 16 साल बाद कमल और सारिका साल 2004 में अलग हो गए। दोनों कामयाब तरीके से श्रुति और अक्षरा को पाला पोसा। दोनों ही आज अपनी शर्तों पर ज़िन्दगी जी रही है।

हाल ही में एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ हुई बातचीत में श्रुति ने अपने माता-पिता के अलग होने के बारें में खुलकर बात रखी। श्रुति हसन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका तलाक हो गया। दोनों को ही अपनी ज़िन्दगी अपने तरीके से जीने का  पूरा हक़ है। मुझे नहीं लगता कि दो लोगों को ज़बरन और मज़बूरन एक दूसरे का साथ निभाना चाहिये। इससे बेहतर है अलग होना। वो दोनों बेहतरीन पैरेंट्स (Best parents) साबित हुए। मैं अपने पिता के खास तौर  से करीब हूं। मेरी मां भी अपनी ज़िन्दगी में अच्छा कर रही है। दोनों ही हमारी ज़िन्दगी हिस्सा है। जो हुआ वो बेहतर हुआ।

श्रुति ने आगे कहा कि, “वे दोनों खासतौर से बेहतरीन और लाज़वाब लोग है। वो एक साथ उतने अच्छे नहीं थे। जितने की अब है। दोनों ने ही बतौर अच्छा इंसान अपनी पहचान नहीं खोयी। जब दोनों अलग हुए, तो मैं काफी छोटी थी। वो दोनों अलग होने के बाद काफी खुश थे। जितना कि वो साथ रहकर कभी खुश नहीं हुये।

इस बीच काम के मोर्चे पर श्रुति अपनी अगली तमिल फिल्म (Tamil movie) लाबम में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आयेगी। फिल्म एसपी जननाथन द्वारा निर्देशित है और इसमें जगपति बाबू, साईं धंशिका और कलैयारासन भी प्रमुख भूमिकाओं में रूपहले पर्दें पर नज़र आयेगें। इसके साथ ही श्रुति हसन के पास प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘सालार’ भी है जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More