Asteroid: धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है पिरामिड के आकार का क्षुद्रग्रह, संभावित तबाही को लेकर तेज हुई निगरानी

टेक डेस्क (प्रियंवदा गोप): Asteroid: ब्रह्मांड रहस्यमय चट्टानों से भरा हुआ है। इनमें से कुछ बेहद खतरनाक हैं। हालाँकि नासा इस बारे में भी अपडेट देता रहता है कि हमारे ग्रह के आसपास क्या हो रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Space Agency NASA) ने आने वाले हफ़्ते में भारी-भरकम विशालकाय चट्टान के तेजी से पृथ्वी के करीब आने की चेतावनी जारी की है। इस विशाल उल्कापिंड के जल्द ही पृथ्वी के काफी करीब आने का अनुमान है, इसे ‘मॉन्स्टर प्लैनेट किलर’ करार दिया गया है। 2013 BO76 नाम के इस विशालकाय उल्कापिंड (Giant Meteorite) का अगर थोड़ा सा भी हिस्सा धरती को छू लेता है तो ये पूरे ग्रह को तबाह करने जितनी ताकत रखता है।

वैज्ञानिकों द्वारा की गयी भविष्यवाणियों के मुताबिक ये विशाल उल्कापिंड के 24 मार्च को पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजर सकता है। हालांकि इससे पृथ्वी को कोई संभावित नुकसान नहीं होगा, लेकिन फिर वैज्ञानिक सर्तक है और इस पर नज़रे बनाये हुए है। माना जा रहा है कि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण (Gravity) टकराव का सबब़ बन सकता है।

इस उल्कापिंड को लगभग नौ साल पहले 17 जनवरी, 2013 को पहली बार देखा गया था। उस समय नासा ने 2013 बीओ76 के लिये चेतावनी जारी की थी, जिसका 7 मार्च 2013 को फोटो खिंचा गया। ये पृथ्वी से लगभग 15 मिलियन मील की दूरी पर बताया गया। 24 मार्च को जिस उल्कापिंड के पृथ्वी के करीब आने की आशंका जताई जा रही है वो करीब 500 से 600 फीट का है।

नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक उल्कापिंड 24 मार्च को पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिससे ये हमारी धरती से सिर्फ तीन मील दूर होगा। संभावित विनाश को देखते हुए नासा के वैज्ञानिक लगातार उल्कापिंड की निगरानी कर रहे हैं। अगर आप इस उल्का को देखना चाहते हैं तो 24 मार्च को रात 10 बजे वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (Virtual Telescope Project) पर इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

क्षुद्रग्रहों का धरती के करीब जाना आम बात है। क्षुद्रग्रह मौजूदा हालातों में पृथ्वी के लिये सबसे बड़ा खतरा पैदा कर रहे है। आने वाले कुछ सदियों में ‘बेन्नू’ नाम का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों के मुताबिक क्षुद्रग्रह 24 सितंबर, 2182 को धऱती के काफी करीब पहुंच सकता है। उस समय हमारे धरती से इसके टकराने की संभावना लगभग 2700 में से 1 हो सकती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More