Punjab Assembly Elections: राहुल गांधी की अगुवाई में तीन जनवरी से शुरू होगा कांग्रेसी चुनावी अभियान

न्यूज डेस्क (प्रियंवदा गोप): कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जनवरी से पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिये प्रचार शुरू करेंगे। वो 3 जनवरी को मोगा (Moga) में एक रैली को संबोधित करेंगे। मौजूदा सियासी माहौल में पंजाब विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहे है। राज्य में पांरपरिक पार्टियों के अलावा इस बार किसान आंदोलन (Kisan Andolan) से निकली दो नयी पार्टियां भी चुनावी मैदान में उतर रही है। इसके साथ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी राज्य में अपनी मजबूत पकड़ होने का दावा कर रही है।

सरसरी तौर पर देखा जाये तो अब बार सूबे के जनता के वोट कई ध्रुवों में बंटते दिख रहे है। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के साथ मैदान में उतरेगी। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी (Bahujan Samajwadi Party) के साथ गठबंधन किया है। किसान आंदोलन से निकली दो अन्य पार्टियां, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी वोट बैंक में सेंध लगायेगी।

बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में होंगे। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिरोमणि अकाली दल और भाजपा सरकार को सूबे की सत्ता से बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शिरोमणि अकाली दल (SAD) सिर्फ 15 सीटें जीतने में कामयाब रहा, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More