गुरमीत राम रहीम के सत्संग में लगातार पहुँच रहे है Haryana BJP के कई दिग्गज नेता

न्यूज डेस्क (गौरांग यदुवंशी): हरियाणा उपचुनाव (Haryana by-election) नजदीक हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब वो बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की अगुवाई में हो रहे सत्संग में हिस्सा लेते देखा गया। फिलहाल गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर है।

विवादों को हवा देते हुए भाजपा जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा (Jind MLA Krishna Middha) ने हरियाणा में राम रहीम के सत्संग में हिस्सा लिया और उन्हें कार्यक्रम के दौरान उनका आशीर्वाद लेते देखा गया। राम रहीम हरियाणा में कई सत्संग कर चुके हैं, और मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा के कई नेता इन आयोजनों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

सामने आयी एक वीडियो क्लिप में विधायक कृष्ण मिड्ढा को कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के सत्संग में हिस्सा लेते हुए देखा गया। उन्हें ये कहते हुए भी सुना जा गया कि उनके खिलाफ बेबुनियादी इल्ज़ाम लगाकर गैरजरूरी विवाद को हवा दी जा रही है।

क्लिप में भाजपा नेता को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि- राम रहीम अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। विवाद तो लोगों ने ऐसा ही बना रखा है।

जब विपक्ष ने राम रहीम के सत्संग में भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर सवाल उठाया तो कई नेताओं ने इसे अपनी निजी पसंद बताते हुए वाज़िब ठहराया। खास बात ये है कि मिड्ढा एकमात्र भाजपा नेता नहीं हैं जो बलात्कार के दोषी के सत्संग में शामिल हुए हो।

भाजपा के कुछ अन्य नेताओं ने राम रहीम के सत्संग में हिस्सा लेते देखा गया। इनमें हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा (Haryana Deputy Speaker Ranbir Gangwa) और करनाल की मेयर रेणु बाला (Karnal Mayor Renu Bala) जैसे दिग्गज़ नेता शामिल है। भाजपा पार्टी राज्य में होने वाले उपचुनावों के लिये कमर कस रही है।

हरियाणा की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को हाल ही में 40 दिन की पैरोल मिली है। गौरतलब है कि ये प्रकरण आदमपुर उपचुनाव (Adampur by-election) से ठीक पहले सामने आया है, जो कि 3 नवंबर को होने वाला है। राज्य सरकार भी जल्द ही पंचायत चुनाव कराने वाली है, जिसके लिये नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More