जानिये Assam के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के बारे में

न्यूज डेस्क (मिताली): असम (Assam) एक ऐसा खूबसूरत राज्य जो ना सिर्फ अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने चाय के बागानों के लिये भी ये पूरे देश में मशहूर है। अगर आसाम को एक ही लफ़्ज में समेटना है तो, वो है हरियाली। ये बात तो जगजाहिर है कि असम में बेहद खूबसूरत चाय के बागान होते हैं। जो अपनी हरियाली चारों तरफ फैलाये हुए हैं। इतना ही नहीं यहां कि हैरिटेज़ साइट्स, सिल्क मार्केट और बिहू डांस ये सब भी काफी नायाब़ है। इसी वजह से असम दूसरे स्टेट के मुकाबले काफी अनोखा है।

आइये जाने असम की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां हर किसी को एक बार तो घूमने जरूर जाना चाहिए।

काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आसाम की बेहद खूबसूरत टूरिस्ट साइट्स में से एक है। यहां कई तरह के जानवर और पंछी देखने को मिलते हैं। जैसे ग्रे पेलिकन, गैंडों, बाघों के लिये ये बड़ा आशियाना है। हालांकि यहां का खान पान भी काफी लज्ज़तदार है। अगर आप असम जाये तो ये सब देखना ना भूलें।

गुवाहाटी

वैसे तो गुवाहाटी कई चीजों के लिए मशहूर है, जैसे कि इस जगह की तकनीकी व्यवस्था और खूबसूरत इमारतें। आप अगर अंतरिक्ष के शौकीन हैं तो आपको गुवाहाटी जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां आपको खगोल भौतिकी (Astrophysics) के बारे में कई तरह की जानकारी मिलेगी। जो आपके सफर का एडवेंचर कई गुना बढ़ा सकती है। साथ ही आप तारामंडल भी जरूर विजिट करें। इसके अलावा तारामंडल में जापानी गोटो यंत्र भी लगाया गया है। ये सभी चीजें मिलकर आपके गुवाहाटी टूर को काफी बेहतर बना देते है।

काकोचांग झरना

अगर आपको खूबसूरत झीलें देखने का लुत्फ उठाना है तो आप काकोचांग चलें जाइये। यहां आपको एक से बढ़कर एक बेहद सुंदर झीलें देखने को मिलेंगी। इतना ही नहीं कुछ और भी जगहें हैं, जो लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए मजबूर कर देगी। जैसे काकोचांग झरने, चाय, कॉफी, और रबर के खेत, नुमालीगढ़, दियाराबत या डोपहर के खंडहरों। इन्हें टूरिस्ट खासा पसंद करते हैं। आप अगर काकोचांग जाये तो सभी खूबसूरत झीलें के दीदार जरूर करें।

तेजपुर

अगर आप प्राचीन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो आप एक बार तेजपुर जरूर जाये क्योंकि इस जगह पर आपको कई खूबसूरत प्राचीन हैरिटेज़ साइट्स (Ancient Heritage Sites) देखने को मिलेगी जैसे अग्निगढ़, महाभैरव मंदिर, चित्रलेखा, भोमोरगुरी, बामुनी पहाड़ियों, हजारा पुखुरी जैसी नामचीन जगहें काफी मशहूर है।

सिलचर

सिलचर जिसे इंदिरा गाँधी ने शांति द्वीप के नाम से पुकारा था। यहां पर आपको कई पुरानी चीज़े देखने को मिलेगी। खासकर यहां आप ब्रिटिशर्स के समय (Colonial Period) की इमारतें और कल्चर को काफी करीब से देख पायेगें। जिसके लिये ये ज़गह काफी मशहूर है। साथ ही साथ यहां का खान पान भी काफी बेहतरीन है। अगर आप यहां जाये तो इस जगह की खूबसूरती से बिलकुल भी अंनजान ना रहें। साथ ही आप स्थानीय निवासियों की मदद से घूमने के लिए और भी ज़्यादा जगह एक्सप्लोर कर सकते है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More