Kisan Andolan: राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव को मिली धमकी, टिकैत पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क (शौर्य यादव): हाल ही में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को दिल्ली एनसीआर से उत्तर प्रदेश ले जाने का ऐलान किया था। साथ ही दावा किया था कि दिल्ली के तर्ज़ पर लाल किले का घेराव किया जायेगा। जिसका विरोध राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव समेत समस्त पदाधिकारियों ने किया था। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन काफी समय से तीनों कृषि कानूनों को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़े हुए है। इसी क्रम में अध्यक्ष राम निवास यादव टिकैत समर्थकों की ओर से धमकी मिली है।

राम निवास यादव को फेसबुक और व्हॉट्सऐप लगातार धमकी मिल रही है। फेसबुक पर यूजर हरिनाम सिंह ने उन्हें धमकी देते हुए लिखा कि अन्नदाता किसान यूनियन लोगों को किसान माफ नहीं करेगा। हम राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को ज्ञान देने वाले लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने देगें। इसके साथ ही व्हॉट्सऐप उन्हें धमकी दी गयी कि, अगर किसान आंदोलन के खिलाफ कुछ कहा तो तुम्हारा इलाज़ किया जायेगा। अगर हिम्मत है तो गाज़ियाबाद में आंदोलन स्थल (Movement Site) पर आकर मिलो। राकेश टिकैत के पैरों के नीच रगड़े जाओगें।

इस मामले पर राम निवास यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुहार लगाते हुए खत लिखा। खत में उन्होनें दावा किया कि संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के नेता उनसे खासा खफ़ा रहते है। जिसके चलते तीन बार उनकी गाड़ियों पर हमला करवाया गया है। साथ ही एक बार उनके घर पर भी हमला हुआ। इसके बाद भी लगातार धमकियां दी जा रही है। धमकी देने वाले ने लिखकर कहा कि अगर नहीं माने तो टिकैत मरवा कर पैरों से कुचल कर फैंक देगा तथा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जायेगा।

राम निवास यादव ने कुछ कथित अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवायी। जिसका विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज है। साथ ही शिकायती पत्र के साथ राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के पदाधिकारियों (Union Officials) ने फेसबुक और व्हॉट्सऐप के स्क्रीनशॉट (Screenshot) भी पुलिस के पास बतौर सबूत पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि राकेश टिकैत और उनके समर्थकों पर उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More