Joint Army Exercise: अगले महीने होगा भारत और रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास

न्यूज डेस्क (समरजीत अधिकारी): एक अगस्त को भारत और रूस की सैन्य टुकड़ियां संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Army Exercise) करेगी। इस कवायद को रूस के वोल्गोगार्ड शहर में अंज़ाम दिया जायेगा। ये सैन्याभ्यास 13 दिनों तक चलेगा। ये इंडो-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास (इंद्र) का 12 वां संस्करण होगा। इस विषय पर भारतीय सेना ने कहा कि, इस अभ्यास में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ हथियारबंद ऑप्रेशंस का अभ्यास किया जायेगा।

इस ज़्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में दोनों तरफ के कुल 250 ज़वान शामिल होगें। भारतीय सेना का दस्ता मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के साथ शामिल होगा। इस दस्ते को अलग अलग ज़मीनी हालातों में सैन्य कार्रवाई करने में महारत हासिल है। संयुक्त अभ्यास के मानदंड संयुक्त राष्ट्र के आंतक विरोधी अभियानों (Anti-terror Operation) के तर्ज पर होगें।

भारतीय सेना के मुताबिक इंद्र -21 भारतीय और रूसी सेनाओं के बीच पारस्परिक आत्मविश्वास और अंतःक्रियाशीलता (Interactivity) को और मजबूत करेगा और दोनों देशों सेनाओं आपसी तौर पर सबसे बेहतरीन तकनीकों को साझा करेगी। ये अभ्यास सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर होगा। साथ ही भारत और रूस के बीच दोस्ती रिश्ते को दीर्घकालीन अवधि के लिये मजबूत करने का भी काम करेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More