#IndiaChinaFaceOff: चीन के इस कट्टर दुश्मन देश ने भारत का अनोखे अंदाज में दिया साथ

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): #IndiaChinaFaceOff का ट्रेंड केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी विश्व की मीडिया में छाया हुआ है। सोमवार रात को गलवान घाटी क्षेत्र भारत और चीन के बीच में हुई हिंसक झड़प विदेशी मीडिया में भी छाई रह।

ताइवान (Tiwan) के एक अख़बार ने भी फोटो ऑफ़ द डे (Photo-of-the Day) में एक पोस्टर को साझा किया है जिसमें भगवन राम ड्रैगन यानी चीन पर धनुष ताने नज़र आ रहे है। पोस्टर के साथ पोस्ट किये गये आर्टिकल में ताइवान टाइम्स ने बताया कि यह फोटो हॉन्गकॉन्ग के ट्विटर यूजर होसाई लेई ने शेयर की थी। इसमें भगवान राम ड्रैगन पर तीर चलाते दिख रहे हैं। फोटो पर लिखा है- हम जीतेंगे, हम मारेंगे। इस पोस्ट को 861 लाइक्स मिले, 300 बार इसे री-ट्वीट किया गया और इस पर 32 कमेंट आए। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने होसाई लेई को धन्यवाद दिया। होसाई ने उन्हें जवाब में कहा कि हम आपका समर्थन करते हैं।

https://twitter.com/hkbhkese/status/1272866955901276160

हम आपको बता दे की ताइवान भी चीन के कट्टर दुश्मनों में से एक है क्यूंकि अक्सर चीन, ताइवान पर हक ज़माने की फ़िराक में लगातार कोशिश करता रहता है। गौरतलब है की भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान भी ताइवान ने चीनी लड़ाकू विमानों को खदेड़ कर बाहर किया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More