Delhi में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के 2414 नए मामले आये सामने

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): दिल्ली (Delhi) में बुधवार को पहली बार 2,414 COVID-19 मामलों के साथ एक दिन में इतनी बड़ी बढ़त देखने को मिली। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में 47,102 सकारात्मक मामले हैं।

बुलेटिन में सरकार ने कहा, “COVID-19 के 2414 सकारात्मक मामलों के साथ, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या 47,102 तक पहुंच गई, जिसमें 27,741 सक्रिय मामले शामिल हैं।”

जबकि बुधवार को 67 मौतें दर्ज की गईं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1904 तक पंहुच गई। आज तक दिल्ली में कुल 510 मरीज कोरोना मुक्त/ विस्थापित हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 के लिए कुल 31,2576 नमूनों का परीक्षण किया गया है। पिछले 24 घंटों में 10,974 नए मामलों और 2,003 मौतों की वृद्धि के साथ, भारत की COVID-19 गिनती बुधवार को 3,54,065 तक पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) के अनुसार, इसमें 1,55,227 सक्रिय मामले और 1,86,935 रोगी ठीक किए गए और विस्थापित मरीज़ शामिल हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More