30 साल के करियर में IAS अधिकारी अशोक खेमका का हुआ 55वां ट्रांसफर

न्यूज डेस्क (मृत्युजंय झा): हरियाणा के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अशोक खेमका (Officer Ashok Khemka) को एक बार फिर अभिलेखागार विभाग (Archives Department) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया। 30 साल के करियर में खेमका का ये 55वां ट्रांसफर था। खेमका अभिलेखागार विभाग में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ राजा शेखर वुंडरू (IAS Officer Dr. Raja Shekhar Vundru) की जगह लेंगे।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी खेमका को आखिरी बार अक्टूबर 2021 में अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग से ट्रांसफर किया गया था और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर तैनात किया गया था। उन्हें फरवरी 2022 में अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) के पद पर प्रमोट किया गया। वो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उसी विभाग को संभालते रहे।

आज (9 जनवरी 2023) जारी किये गये तबादलों के आदेशों के पीछे हरियाणा सरकार (Government of Haryana) ने कोई कारण नहीं बताया। साथ ही हरियाणा सिविल सेवा (HCS- Haryana Civil Service) के चार अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More