Happy Ram Navami 2021: राम नवमी पर अपने करीबियों को भेजें ये व्हाट्स विशेज और मैसेज

न्यूज़ डेस्क (शौर्य यादव): आज भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम की जयंती (Ram Navami 2021) है। राम नवमी का त्यौहार नौ दिवसीय वसंत नवरात्रि या चैत्र नवरात्रि के अंत का प्रतीक है।भगवान राम अयोध्या में राजा दशरथ और उनकी पत्नी कौशल्या के सबसे बड़े पुत्र थे। ये त्योहार भगवान राम के जीवन प्रसंगों (Life events of lord ram) और भारतीय महाकाव्य रामायण में दर्ज उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए देश भर में मनाया जाता है।

राम नवमी के लिए मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10:19 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक है। राम नवमी तिथि 21 अप्रैल को सुबह 12:43 बजे से शुरू होगी और 22 अप्रैल को 12:35 बजे समाप्त। इस दौरान वैष्णव सहित सभी हिन्दू मतावंलबी मंदिर में वैदिक विधि विधान से भगवान राम की शिशु स्वरूप में पूजन अर्चन (Pooja prayer in infant form) करते है। अपनी खुशियां जाहिर करने के लिये एक दूसरे को मैसेज और संदेश भेजते है।

कुछ संदेश और उद्धरण जो आप रामनवमी के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं:

* राम नवमी की शुभकामनाएं और आपको और आपके परिवार को स्नेहमय आशीष। सर्वशक्तिमान भगवान राम आपकी सभी मनोकामनायें और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* राम जी की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलो का सुरूर है, जो भी जाता है राम जी के द्वार, कुछ ना कुछ जरूर मिलता है। राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* ओम श्री राम जय राम जय जय राम! रामनवमी के शुभअवसर पर भगवान राम आपके धन धान्य पूर्ण कर भक्ति की संपूर्ण का आशीर्वाद दे।

* भगवान राम के जन्म के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* आशा है कि भगवान राम के दिव्य आशीर्वाद से आपका जीवन उज्ज्वल हो। राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका है धाम है, ऐस रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है! राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* श्री राम जी करे आपके घर सुख की बरसात हो। शुभकामनायें हमारी स्वीकारें … !! राम नवमी की शुभकामनाएँ!

* जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है

हैप्पी राम नवमी!

* श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं

जीवन में हर खुशियां पाएं।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

* राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं

मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं

-रामनवमी की शुभकामनाएं!

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More