Gold Price: सोने के भाव में बीते 11 महीनों की रिकॉर्ड गिरावट, जानिये अपने शहर के दाम

न्यूज डेस्क (निकुंजा राव): होली से ठीक एक दिन पहले आज (28 मार्च) को सोने की प्रति 100 ग्राम की कीमत (Gold Price) में 7,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है। आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 43,920 रुपये दर्ज की गयी। गौरतलब है कि सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगभग 11 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गयी है। माना जा रहा है कि अप्रैल महीने के पहले हफ़्ते में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 44,974 रुपये के आसपास रहेगी। 23 मार्च को सोने के रेट में प्रति 100 ग्राम पर 1200 रूपये की गिरावट देखी गयी थी। बीते बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार से सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

जानिये अपने शहर में सोने के दाम

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में ये 43,000 रुपये है। चेन्नई में ये 42,320 रुपये की दर से बेचा जा रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 44,440 रुपये (22 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए) पर इसके दाम देखे गये।

ध्यान देने वाली बात ये है कि बतायी गयी 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दरें शोरूम की कीमतें नहीं हैं। इनमें माल और सेवा कर (GST), TCS, और दूसरे टैक्स जुड़े हुए है। जिसका सीधा असर सोने के दामों पर पड़ता है। देशभर के अलग-अलग राज्यों एक्साइज ड्यूटी, राज्य करों और दूसरों करों के कारण सोने और चांदी की कीमतें बदल सकती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More