Flood Situation in Delhi: यमुना का जलस्तर पहुँचा 207.55 मीटर, टूटा 44 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली (ओंकारनाथ द्विवेदी): Flood Situation in Delhi: दिल्ली में उफान पर चल रही यमुना नदी (Yamuna River) के जल स्तर ने आज (12 जुलाई 2023) 44 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक के अपने उच्चतम स्तर 207.55 मीटर को छू लिया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग (Delhi Flood Control Department) के अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने यमुना में पानी के बढ़ते स्तर के मद्देनजर आपात बैठक बुलायी है।

बता दे कि बीते रविवार को यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर गया था। अधिकारियों ने बताया कि 12 जुलाई को सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (Old Railway Bridge) पर यमुना का जल स्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया। यमुना में पानी के उच्चतम स्तर का पिछला रिकॉर्ड 1978 में 207.49 मीटर था। साल 2013 में नदी का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया था।

पानी के बढ़ते स्तर के मद्देनजर बचाव और पुनर्वास दल निचले और डूब के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने में लगे हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते मंगलवार (11 जुलाई 2023) को दिल्ली के लिये ‘ऑरेंज’ बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More