Flood in Delhi: एहतियाती बंद किये यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट, इंटरचेज की सुविधा रहेगी बहाल

नई दिल्ली (श्री हर्षिणी सिंधू): Flood in Delhi: आज (13 जुलाई 2023) यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर की वज़ह से ब्लू लाइन पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन (Yamuna Bank Metro Station) पर यात्रियों के लिये एंट्री और एग्जिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उफनती हुई यमुना नदी (Yamuna River) खतरे के निशान को पार कर गयी, जिससे कि साल 1978 का अब तक का सबसे ज़्यादा जल स्तर वाला रिकॉर्ड टूट गया है। नदी के किनारों के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गयी है।

मामले पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्विट कर लिखा कि- “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते  यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवायें सामान्य रूप से चल रही हैं। कृपया मौजूदा हालातों के मद्देनज़र यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाये।”

दिल्ली मेट्रो अधिकारियों ने ये भी कहा कि यमुना बैंक स्टेशन तक जाने वाली अप्रोच रोड मौजूदा बाढ़ में खो सी गयी है।

डीएमआरसी ने अपने एक ओर ट्विट में लिखा कि- “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क फिलहाल इस्तेमाल के लायक नहीं रह गयी है। ये लोगों की पहुँच से बाहर हो गयी है। यात्रियों से निवेदन है कि यात्रा के लिये वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालांकि इस रूट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।”

बता दे कि दिल्ली में यमुना का उफान आज (13 जुलाई 2023) सुबह 208.48 मीटर तक बढ़ गया, जिससे आस-पास की सड़कें, सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गये, और यमुना नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है।

पुराने रेलवे ब्रिज (Old Railway Bridge) पर जलस्तर बुधवार (12 जुलाई 2023) रात 208 मीटर के आंकड़े को पार कर गया और आज सुबह  10 बजे तक ये बढ़कर 208.53 मीटर हो गया। केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) के मुताबिक इसके और बढ़ने की उम्मीद है। आयोग ने मौजूदा हालातों को काफी चुनौतीपूर्ण करार दिया है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More