Flood in Delhi: यमुना के पास वाले रास्तों से ना निकले लोग, सीएम केजरीवाल ने की लोगों से गुज़ारिश

नई दिल्ली (मृत्युजंय झा): Flood in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों से यमुना नदी (Yamuna River) के पास की सड़कों का इस्तेमाल ना करने की गुजारिश की है। यमुना नदी फिलहाल 208.48 मीटर पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है, इससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

उन्होंने ट्विटर कर कहा कि, “यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर की वज़ह से यमुना का पानी आसपास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर न जायें।” इसके साथ ही उन्होनें दावा किया कि- इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

बता दे कि पिछले तीन दिनों से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर रविवार (9 जुलाई 2023) सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार (10 जुलाई 2023) शाम 5 बजे 205.4 मीटर हो गया, जो कि उम्मीद से 18 घंटे पहले ही खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।

बुधवार (12 जुलाई 2023) को दोपहर एक बजे तक जलस्तर 45 साल के पिछले रिकॉर्ड 207.49 मीटर को तोड़ते हुए रात 10 बजे तक 208 मीटर के निशान को पार कर गया। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) से पानी का डिस्चार्ज रोकने की मांग की है।

यमुना नदी के पास के कई इलाके जलमग्न हैं। पॉश सिविल लाइंस (Civil Lines) इलाके में रिंग रोड (Ring Road) पर पानी भर गया है। मजनूं का टीला को कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) से जोड़ने वाला रास्ता बंद है। ये इलाका सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास के काफी पास है। इसके साथ ही वजीराबाद (Wazirabad) के जल शोधन संयंत्र बंद कर दिया गया है। जलभराव की वज़ह सभी स्कूलों को बंद करने का भी फरमान जारी कर दिया गया है। 12 आपदा प्रबंधन टीमें स्टैंडबाय मोड पर रखा गया हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More