Fit India Movement: PM Modi फिटनेस एक्सपर्ट से कर रहे है चर्चा

नई दिल्ली (विश्वरूप प्रियदर्शी): देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता (Fit India Movement) फैलाने के लिए केन्द्र सरकार द फिट इंडिया फ्रीडम रन, प्लॉग रन, साइक्लोथॉन, फिट इंडिया वीक, और फिट इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट जैसे कई कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। आज इस मुहिम को एक साल पूरे हो गये है। इस मौके पर पीएम मोदी भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनेता मिलिंद सोमन और मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर सहित कई लोगों से संवाद कायम कर अपने विचार व्यक्त कर रहे है।

फिट इंडिया संवाद कार्यक्रम के मौके पर पीएम मोदी ने कहा-

  • फिट इंडिया मूवेंट की पहली सालगिरह पर मैं सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। एक साल में ये movement, movement of people भी बन गया है। फिटनेस को लेकर देश में निरंतर जागरूकता में बढ़ोतरी हो रही है और एक्टिवनेस भी बढ़ी है।
  • आज दुनिया के अनेक देशों ने फिटनेस को लेकर अनेक लक्ष्य बनाए हैं और उनपर अनेक मोर्चों पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका ऐसे अनेक देशों ने इस समय बड़े पैमाने पर फिटनेस का अभियान चल रहा है।
  • योग, आसन, व्यायाम, घूमना, दौड़ना, स्वस्थ आहार, तैरना ये सब अब हमारी nature conscious का हिस्सा बनता जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट ने अपने प्रभाव और प्रासंगिकता को कोरोना काल में सिद्ध करके दिखाया है। फिट रहना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोगों को लगता है। “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” इस मंत्र में सभी का स्वास्थ्य और सभी का सुख छिपा है।
  • जब हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो खुद को फिट और मजबूत रखते हैं। इससे एक आत्मविश्वास आता है। यही आत्मविश्वास व्यक्ति को अलग अलग क्षेत्र में सफलता दिलाता है। मुझे भरोसा है कि देशवासी Fit India Movement से और ज्यादा से ज्यादा जुड़ते रहेंगे। हम लोग मिलकर एक दूसरे को जोड़ते रहेंगे। Fit India Movement दरअसल Hit India Movement भी है। इसलिए जितना इंडिया फिट होगा, उतना ही इंडिया हिट होगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More