Bollywood: Mithun Chakraborty की पत्नी और बेटे के खिलाफ दर्ज हुई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई): दिग्गज बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की पत्नी योगिता बाली (Yogeeta Bali) और उनके बेटे महाक्षय (Mahaakshay) के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है। FIR दर्ज कराने वाली महिला ने मां-बेटे की जोड़ी पर मुंबई में कथित बलात्कार (rape) और जबरन गर्भपात (forced abortion) का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara police statio) में अभिनेता के बेटे महाक्षय और उनकी पत्नी योगिता के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वह 2015 से मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के साथ संबंध में थी। उसने यह भी दावा किया है कि महाक्षय ने उसे एक बार सॉफ्ट ड्रिंक में नशा घोल कर पिलाया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता के बेटे ने उससे शादी का वादा किया था लेकिन उसने कभी अपना वादा पूरा नहीं किया।

उसने आगे दावा किया कि मुंबई में एक FIR दर्ज करने की कोशिश की गई थी लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया। हालांकि, जब वह दिल्ली में शिफ्ट हुई, तो महिला ने आरोप लगाया कि उसने दिल्ली की एक स्थानीय अदालत से एक FIR के पंजीकरण के लिए अपील की।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर, अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। और उसके बाद, ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस बीच, मिथुन चक्रवर्ती और उनके परिवार का आधिकारिक बयान प्रतीक्षित है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More