Droupadi Murmu ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, संसद के सेन्ट्रल हॉल में हुई रस्म अदायगी

नई दिल्ली (शाश्वत अहीर): द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) जो कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में एनडीए की उम्मीदवार थीं, ने आज (25 जुलाई 2022) देश के नये राष्ट्रपति के रूप शपथ लेकर देश के लोकतांत्रिक इतिहास में नया आयाम जोड़ दिया, वो देश की पहली आदिवासी महिला है जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई है। मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गयी हैं, प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) के बाद वो भारत की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, “संसद में खड़े होना – सभी भारतीयों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों का प्रतीक है- मैं विनम्रतापूर्वक आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। मेरे लिए इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिये आपका विश्वास और समर्थन बड़ी ताकत है।”

नवनियुक्त राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, “इस पद पर मेरा चुनाव न सिर्फ मेरी अपनी उपलब्धि है, बल्कि देश के हर गरीब की उपलब्धि है।” उन्होंने आगे कहा कि उनका चुनाव करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतिबिंब है।

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मुर्मू शपथ समारोह से पहले एक औपचारिक कार्यक्रम में संसद पहुंचे। मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू (M.Venkaiah Naidu) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) सेन्ट्रल हॉल तक ले गये।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ली गयी शपथ को भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना (CJI NV Ramanna) ने संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), पीएम नरेंद्र मोदी और वीपी वेंकैया नायडू जैसे उल्लेखनीय नेताओं की मौजूदगी में दिलायी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More