Doctor ने ब्रेस्ट सर्जरी के नाम पर महिला के इस अंग का किया ऑप्रेशन, देखकर महिला हुई बेहाल

नई दिल्ली (डेस्क): जब भी हमें सेहत से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो हम डॉक्टर (Doctor) के पास जाते है। इस उम्मीद से कि वो हमारी समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करेगा, लेकिन तब क्या हो जब डॉक्टर ही हमारी जान का दुश्मन बन जाए। ऐसा ही कुछ हुआ है रूस में जहां एक महिला गई तो थी अपने ब्रेस्ट की सर्जरी के लिए लेकिन उसके साथ जो हुआ उसे सुनने के बाद शायद आपका विश्वास डॉक्टर से ही उठ जाए।

आपको बता दे कि, महिला ने खुलासा किया कि जब वो सर्जन के पास अपने ब्रेस्ट सर्जरी के लिए गई तो ब्रेस्ट सर्जरी की जगह सर्जन ने उसके कूल्हों की सर्जरी (Hip surgery) कर दी। महिला ने दावा किया कि जब उसे ये पता चला तो वो बुरी तरह डर गई क्योंकि उसके कूल्हों का साइज़ नॉर्मल से कही ज़्यादा था। दरअसल महिला सात साल से ब्रेस्ट सूजन से जूझ रही थी। जिसके लिए उसने सर्जरी कराने की ठानी लेकिन महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सर्जरी उसे कितनी मंहगी पड़ेगी।

मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक महिला के शरीर की चर्बी को ही उसके कूल्हों में इंप्लांट (Implant) किया गया। महिला के लिए ये सर्जरी काफी दर्दभरी रही। बावजूद इसके डॉक्टर ने अंदर जाकर उसका हाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई और अगले ही दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। खबरों कि माने तो महिला को इस सर्जरी के बारे में किसी को ना बताने के लिए धमकी भी मिली। इसी कड़ी में महिला ने लयूबोव लूफर पर मुकदमा दर्ज किया। जिसने महिला की सर्जरी की। अब लयूबोव लूफर पर रसियन सोसाइटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन की एथिकल कमेटी अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) करने जा रही है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More