दिल्ली के स्कूल बने सियासत का मैदान

दिल्ली चुनावों में असली जंग भाजपा और आप के बीच देखी जा रही है। पानी और शाहीन बाग के बाद भाजपा ने दिल्ली के स्कूलों को लेकर केजरीवाल सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एक वीडियों साझा किया है जिसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों की बदहाली दिखायी गयी है। चार मिनट के इस वीडियों में दावा किया गया है कि बीते सोमवार भाजपा के आठ सांसद दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों में गयी और वहाँ के खराब हालातों को देखा। जिस तरह से दिल्ली के स्कूलों को बेहतरीन करने के नाम अरविंद केजरीवाल वोट बटोर रहे है, उनका वो दावा खोखला है। आने वाले विधान सभा चुनावों में दिल्ली की जनता इसका करारा ज़वाब देगी।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनने लगा। आम आदमी पार्टी में खलबली मच गयी। जवाबी ट्विट करते हुए केजरीवाल ने अमित पर पलटवार किया और लिखा कि- आपके सांसदों की रिपोर्ट झूठी है। बंद स्कूलों का फर्जी वीडियो बनाकर दिल्ली की जनता को गुमराह किया जा रहा है। दिल्ली की शिक्षा क्रान्ति के गवाह 16 लाख छात्र, उनके अभिभावक और 65000 हज़ार शिक्षकों की मेहनत है। आप उनकी मेहनत को अपमानित कर रहे है। आप (अमित शाह) दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More