पिछले 58 सालों में Delhi में सबसे ठंडा महीना रहा October

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): भारत के मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर का महीना राष्ट्रीय राजधानी (National Capital Delhi) में 58 साल में सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने कहा कि इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था जो की 1962 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया। आम तौर पर, दिल्ली अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है।

29 अक्टूबर को, 26 साल में अक्टूबर के महीने में दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । आखिरी बार दिल्ली में ऐसा कम तापमान 1994 में दर्ज किया गया था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर, 1994 को राष्ट्रीय राजधानी में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि साल के इस समय का सामान्य न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख (Head of the IMD’s regional forecasting centre) कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार इतने कम न्यूनतम तापमान के लिए क्लाउड कवर का प्रमुख कारण है।

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बादल infrared किरणों को वापिस आसमान में जाने से रोकते है जिसके चलते धरती पर गर्मी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 31 अक्टूबर, 1937 को अब तक का सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More