Delhi में 24 घंटे में हुई 38,933 मौतें, COVID-19 के 22,933 नए मामले आये सामने

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): Delhi में मंगलवार को 24,149 ताजा कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ, राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 मामलों की संख्या 10.72 लाख से अधिक हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 17,862 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 381 मौतें दर्ज की गई हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 73,811 परीक्षण किए गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की मांग से निपटने के लिए फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट आयात किए जाएंगे। कुल मिलाकर, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 44 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। 21 ऑक्सीजन संयंत्र फ्रांस से आयात किया जाएगा, 15 ऑक्सीजन संयंत्र दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित किये जायेंगे और शेष आठ संयंत्र केंद्र द्वारा स्थापित किए जाएंगे।

केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हम फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट्स आयात कर रहे हैं। इन्हें तुरंत इस्तेमाल के लिए लाया जा सकता है। ये अलग-अलग अस्पतालों में लगाए जाएंगे और इससे हमें ऑक्सीजन संकट का समाधान करने में मदद मिलेगी।”

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार बैंकॉक के 18 ऑक्सीजन टैंकरों को विभिन्न शहर के अस्पतालों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन के लिए भी आयात करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 10,72,065 हो गये है, जिसमें 9,58,792 मरीज शामिल हैं जो ठीक हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 98,264 है, जिनमें से 54,578 घर के isolation में हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More