Dahi: दही सेहत के लिये सही, गर्मियों के लिये सुपरफूड है दही

गर्मियों में दही (Dahi) का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। जो लोग दूध नहीं पीते, उन्हें दही जरूर खाना चाहिये। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे न्यूट्रीशन होते हैं। अगर दही और चीनी को एक साथ खाया जाये तो इसके कई फायदे होते हैं।

गर्मियों में दही और चीनी खाने से पेट स्वस्थ रहता है। दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज (Glucose) मिलता है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। दही पचने में भी आसान होता है। दूध के मुकाबले में दही जल्दी पचता है। नाश्ते में दही या इससे जुड़े दूसरे प्रोडक्ट जल्दी पच जाते हैं, दही आपके पेट को भी हल्का रखता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें होती है उन्हें सुबह दही या छाछ का इस्तेमाल करना चाहिए।

सुबह दही और शक्कर खाने से पेट ठंडा रहता है। ये सीने में जलन और एसिडिटी (Acidity) को भी कम करता है। चीनी के साथ दही पित्त दोष को भी कम करता है और ये आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है। खाने के बाद दही और चीनी खाने से भी शरीर को फायदा होता है।

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो कि पेट के लिये फायदेमंद होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है। दही के बैक्टीरिया आंतों के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। दही और चीनी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कोलन कैंसर (Colon Cancer) से भी बचाता हैं।

सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है। दही और चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरन्त एनर्जी देता है, इसलिए जब आप दही खाकर घर से बाहर निकलते हैं तो आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं।

दही में हृदय रोग, हाई बीपी और किडनी की बीमारियों से बचाव की जबरदस्त ताकत होती है। ये कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को बढ़ने से रोकता है और हृदय गति को संतुलित बनाये रखता है। दही हृदय में कोरोनरी धमनी रोग (Coronary Artery Disease) को रोक सकता है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा होता है, जो कि हड्डियों के लिये काफी फायदेमंद है। दही खाने से दांत मजबूत होते हैं, साथ ही मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं।

वजन घटाने के लिये अक्सर कम फैट वाली दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि कम वसा वाली दही न सिर्फ आंतों को सेहतमंद रखती है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन घटाने में भी मदद करती है। इसके इस्तेमाल से कमर की चर्बी भी कम होती है। अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो दही का इस्तेमाल करें। दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More