France में कोरोना के मामलों में आयी तेजी, लगाया जायेगा उत्तरी इलाके में वीकेंड लॉकडाउन

एजेंसियां/न्यूज डेस्क (पार्थसारथी घोष): फ्रांस (France) के उत्तरी इलाके में वीकेंड पर लॉकडाउन लगाया जायेगा। जिसका हाल ही में फ्रांसीसी अधिकारियों ने ऐलान किया। इस बारे में नागरिकों को बताते हुए जरूरी तैयारियां करने के फरमान भी जारी कर दिये गये है। फ्रांस में नये कोरोनो वायरस वेरिएंट पर लगाम कसने के लिए प्रधान मंत्री जीन कैस्टेक्स ने नीसस, डनकिर्क और चैनल कैलिस के तटीय शहरी इलाकों के आसपास वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

इस लॉकडाउन पर पास-डी-कैलाइस विभाग निगरानी करेगा। इसकी ज़द में उत्तरी फ्रांस में 1.4 मिलियन नागरिक आयेगें। फ्रांस में अभी भी कोरोना संक्रमण के दर 100,000 लोगों में 400 मामलों की है। ये इंफेक्शन रेट राष्ट्रीय औसत से दुगुना है। पिछले पांच दिनों में नए संक्रमणों के मामलों में 23 फीसदी का उछाल देखा गया है। पास-डी-कैलाइस विभाग ने निर्देश देते हुए कहा कि आल्प्स-मैरिटाइम्स और डनकर्क में आम लोगों को शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक घर पर रहना होगा। रविवार को ज़मीनी हालातों को जायज़ा लेने के लिए एक बैठक भी बुलाई गयी है।

पास-डी-कैलाइस विभाग से जुड़े अधिकारी कास्टेक्स ने इस मुद्दे पर कहा कि हाउट्स-एल्प्स, ऐस्ने और औबे को हाई-अलर्ट ज़ोन की सूची में जोड़ा गया है। जहां बड़े मॉल बंद रहेगें। ये कवायद शुक्रवार आधी रात से शुरू हो जायेगी। स्थानीय अधिकारियों को वीकेंड पर ज़्यादा भीड़भाड़ रोकने और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने प्रशासनिक शक्ति (Administrative power) दी गयी है। इस दौरान आम नागरिक बहुत जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले।

अधिकारी कास्टेक्स ने आगे कहा कि अगले सप्ताह भले ही आपको (फ्रांसीसी नागरिक) घर पर नहीं रहना है। इस दौरान अपनी सामाजिक सहभागिता (Social participation) को सीमित करें। एक साल में बहुत कुछ बदल गया है। हमने लॉकडाउन के असर, इसके सामाजिक, आर्थिक और मानवीय प्रभाव के बारे में काफी कुछ सीखा। मौजूदा तस्वीर को देखते हुए एक और लॉकडाउन पूरी तरह मुमकिन है लेकिन ये जरूरी रहने पर ही लगाया जायेगा।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More