आम आदमी क्लीन बोल्ड होने के कगार पर, Petrol पहुँचा सेंचुरी की ओर

न्यूज डेस्क (दीक्षा गुप्ता): बीते दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल (Petrol) और डीजल के दाम लोगों की परेशानी का सबब़ बने हुए हैं। कई दिनों से पट्रोल और डीजल एक दूसरे से ही रेस लगा रहे हैं। इनकी कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी लगातार छठें दिन भी जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को भी पट्रोल के दामों में बढ़त दर्ज की गई। जिसके बाद अब पेट्रोल के दाम 29 पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 88.73 पर पहुंच गये है। वहीं डीजल के दाम 34 पैसे के उछाल के बाद 79.03 पर पहुँच गये है। इसी रफ्तार से दामों में इज़ाफा होता रहा तो बहुत जल्द ही पेट्रोल सेंचुरी के आंकड़े को छू लेगा। जिसके बाद आम आदमी का क्लीन बोल्ड होना तय है।

आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार उछाल दर्ज किया गया। जिसके बाद आज पेट्रोल 95.21 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया तो वहीं डीजल भी उसका पीछा करते हुए 86.04 रूपए प्रति लीटर के दामों पर पेट्रोल पंपों पर बिक रहा है। ख़बरों की माने तो इसके पीछे का कारण अंतराष्ट्रीय बाज़ार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त को बताया जा रहा है।

गौरतलब कि बीती 8 तारीख़ से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आ रहा है, जो कि आज भी जारी है। दूसरे बड़े शहरों में भी पेट्रोल के दाम इस दौड़ में पीछे नहीं है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में पेट्रोल 90 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया वहीं डीजल का दाम 82 रूपये प्रति लीटर चल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों का निर्धारण

हमारे देश में कच्चे तेल की कीमतों रोजाना बदलाव होता है। जिसका निर्धारण अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमतों से तय होता है। ये काम वैश्विक मुद्राओं (Global currencies) में होता है। यहीं कारण है कि हर रोज सुबह 6:00 बजे क्रूड आयल के भाव बदल जाते हैं और रोज नयी कीमतें लागू होती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More