CNG के दामों में 95 पैसे का फिर हुआ इजाफा, दिल्ली-एनसीआर में लागू हुए नये रेट

नई दिल्ली (शाश्वत अहीर): दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम एक बार फिर बढ़ गये हैं। राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में 95 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रूपये प्रति किलोग्राम हो गयी है। आज (17 दिसंबर 2022) सुबह छह बजे बढ़े हुए नये दामों को भी लागू कर दिया गया हैं। इससे पहले दिल्ली में इसी साल 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में 3 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गयी थी।

दिल्ली में सीएनजी 78.61 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रही थी। अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रूपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है। दिल्ली के अलावा गुरूग्राम (Gurugram) में इस समय सीएनजी 86.94 रूपये प्रति किलो, गाजियाबाद (Ghaziabad) और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 81.17 रूपये प्रति किलो और रेवाड़ी (Rewari) में 78.61 रूपये प्रति किलो बिक रही है। दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब माना जा रहा है कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और रेवाड़ी (Greater Noida and Rewari) में भी दाम बढ़ सकते हैं।

सात मार्च 2022 के बाद से सीएनजी के दाम 14 गुना बढ़ चुके हैं। इससे पहले मई 2021 में कीमतों में 2 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गयी थी। मार्च से अब तक सीएनजी के दाम 23.55 रूपये प्रति किलो के करीब बढ़ चुके हैं। अप्रैल 2021 से अब तक सीएनजी की कीमतों में 36.16 रूपये प्रति किलो यानि कि करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जनवरी 2022 में सीएनजी की कीमत 54.31 रूपये प्रति किलो थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More