Delhi Election 2020: चुनावी प्रचार अभियान में अनुराग के बाद इस मंत्री ने किया गद्दार शब्द का इस्तेमाल

बीते दिन दिल्ली में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक भाजपा प्रत्याशी का समर्थन में चुनावी प्रचार करते हुए आपत्तिज़नक नारे लगवाये। वहाँ पर उन्होनें गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया। जिसकी वीडियों जंगल में आग की तरह फैल गया। चुनावी मंच पर एक और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी थे। गद्दार शब्द का इस्तेमाल कर सांकेतिक रूप से एक समुदाय विशेष को उकसाने के लिए किया गया था।

अनुराग ठाकुर के विवादास्पद भाषण का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, इस दौड़ में भाजपा के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री गिरिराज भी शामिल हो गये है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होनें भी गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया और कहा- कमल पर बटन दबाकर गद्दारों को दबा दे, जब दिल्ली में भाजपा की सरकार का गठन होगा तब ही देश के गद्दारों का सफाया होगा। आप लोग (जनता) इस बात को समझिये और कमल का बटन दबाइये।

शाहीन का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर सीधा हमला करते हुए कहा- इतनी जोर से भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाइये कि, ये नारे शाहीन बाग से होते हुए केजरीवाल के कान में पड़े। साथ ही इसकी गूंज राहुल गांधी और पाकिस्तान तक भी पहुँचे। राहुल गांधी, केजरीवाल और वामपंथी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सदस्य है। यहीं लोग शाहीन बाग में नफरत की बीज़ बो रहे है।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान की भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होनें कहा- ये लोग देश तोड़ने और अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। ये प्रदर्शनकारी बहुसंख्यकों आबादी, देश की संप्रभुता और संविधान को चुनौती दे रहे है। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ने इन्हें अपनी पनाह दे रखी है, जिससे दिल्ली में आतंक का माहौल बन रहा है। इसी बहुसंख्यक लोग आंशका में घिरे जा रहे है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More