Delhi Elections: BJP ने AAP के खिल़ाफ छेड़ा अभियान

दिल्ली भाजपा की सोशल मीडिया टीम दिल्ली चुनावों के मद्देनज़र काफी एक्टिव हो गयी है। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को घेरने के लिए और दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अभियान में काफी तेजी आ गयी है। दिल्ली भाजपा ने पहले गंदे पानी के मुद्दों को भुनाने की कवायद शुरू की। अब दिल्ली भाजपा के निशाने पर दिल्ली के सरकारी स्कूल और शिक्षा व्यवस्था आ गयी है। दिल्ली भाजपा का ट्विटर अकाउन्ट इसी मुद्दे से पटा हुआ है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की खामियां गिनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने बहुत से ग्राफिक्स, वीडियों और ट्विट का सहारा लिया है।

दिल्ली भाजपा ने ट्विट कर लिखा कि- लॉ के इस छात्र ने आम आदमी पार्टी की फर्जी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। 03:48 के इस वीडियों में एक शख़्स को दिखाया गया है। ये शख्स केजरीवाल सरकार के उन दावों को खोखला बता रहा है, जो आप ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणापत्र में किये थे। केजरीवाल पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचरों की बहाली, नये स्कूल और कॉलेज को ना बनवा पाने, दिल्ली सरकार के स्कूल और विश्वविद्यालय को बजट आबंटन और खराब रखरखाव के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किये।

दिल्ली भाजपा ने इसी वीडियों के तर्ज़ पर कई और वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किये है, जिनमें जानकार लोग दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को लेकर अपनी बात रख रहे है। गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के भाजपा सांसदों ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था, और उनकी बदहाली से जुड़े वीडियों सोशल मीडिया पर साझा किये थे।

अब इस बात की सच्चाई 11 फरवरी को ही साबित होगी, जब जनता किसी एक को जनादेश देकर दिल्ली के सिंहासन तक पहुँचायेगी। तभी इस बात का भी खुलासा हो जायेगा कि, क्या वाकई दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था केजरीवाल सरकार की वो कमजोर कड़ी है जिससे उनके वोट बैंक को भारी नुकसान पहुँचाया जा सकता है ?

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More