Bihar Election: जब On The Spot भगवान ने सुनी नेताजी की बात

न्यूज़ डेस्क (गौरांग यदुवंशी):बिहार चुनाव (Bihar Election) अपने चरम पर है। भारत में लोकतन्त्र के उत्सव चुनाव में अज़ब-गज़ब दिखना आम बात है। यहीं वज़ह है कि अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया का खासा ध्यान भारत में होने वाले चुनावों पर रहता है। आज दरभंगा में कांग्रेस के प्रत्याशी मकसूर अहमद उस्मानी (Congress candidate Maksoor Ahmed Usmani) की चुनावी रैली के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मकसूर जाले विधानसभा सीट (Jale Assembly Seat) से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे है। एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान जनसभा के वो कहते है कि- लोकतन्त्र लोग जानते है। किस को कब उठाना है। किस को कब गिरा देना है।

गिराने की बात सुनते ही भगवान तुरन्त हरकत में आ गये। और उन्हें नेता जी की मन की मुराद तुरन्त पूरी कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी का मंच समर्थकों सहित टूट कर नीचे आ गिरा। अब आप लोग खुद समझदार है। भगवान लोकतन्त्र में किसे गिराना चाह रहे है। इसका इशारा उन्होनें दे दिया है। कहीं ये बिहार चुनावों में कांग्रेस और महागठबंधन के चुनावी नतीज़ों की तस्वीर तो नहीं ?

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More